September 5, 2026

पानी की समस्या का निदान के लिए एसडीएम ने कही बात

1 min read
नयागांव और भरत घाट में पानी के लिए तरस रहे रहवासी
Spread the love

चित्रकूट- मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद अब प्रशासनिक अधिकारी हालात को सामान्य करने में जुटे हुए हैं। नयागांव और भरत घाट क्षेत्र में सड़कों पर जमा मिट्टी और मलबा हटाने का काम लगातार किया जा रहा है। इसके बावजूद रहवासियों के सामने पेयजल और घरों की सफाई को लेकर बड़ी समस्या बनी हुई है।

नयागांव वार्ड नंबर 6 के रहवासियों का आरोप है कि घरों के सामने नालियों की सफाई करने के बजाय जेसीबी मशीन से नालियों को तोड़ा जा रहा है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। रहवासियों का कहना है कि बाढ़ के बाद घरों में बड़ी मात्रा में मिट्टी और मलबा जमा है, लेकिन पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण सफाई करना मुश्किल हो रहा है।
रहवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पानी की सप्लाई शुरू कराने की मांग की है, ताकि घरों में जमा मलबे और मिट्टी को पानी के माध्यम से साफ किया जा सके।

जल्द शुरू होगी पानी की सप्लाई : एसडीएम
मझगवां एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर ने रहवासियों की समस्या को लेकर कहा कि पेय जल की सप्लाई बहुत एक घंटे शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बाढ़ के दौरान पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण सीवर लाइन भी टूट गई है, जिसके चलते नालियों के पानी की निकासी प्रभावित हुई है। पानी की निकासी सुचारु करने के लिए जेसीबी के माध्यम से सीवर लाइन को बीच में तोड़ कर के पानी निकासी का काम किया जा रहा है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *