चित्रकूट में बाढ़ पीड़ितों के लिए तैयार हो रहा भोजन, घर-घर पहुंचाई जा रही राहत सामग्री
1 min read
चित्रकूट – मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में लोगों के घरों का सामान नष्ट हो गया है। ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित लोगों तक भोजन पहुंचाया जा रहा है। भोजन को लेकर कुछ लोगों द्वारा खराब खाना दिए जाने की शिकायत किए जाने के बाद नगर परिषद के कर्मचारी संदीप त्रिपाठी ने स्थिति स्पष्ट की है।


संदीप त्रिपाठी ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए अच्छा और स्वादिष्ट भोजन तैयार कर लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा भोजन प्लास्टिक पॉलीथिन में पैक करके वितरित किया जाता है, जिससे कुछ समय बाद भोजन खराब होने की संभावना रहती है। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं से अपील की कि वे तैयार भोजन के बजाय सूखा अनाज जिला प्रशासन द्वारा संचालित भोजन व्यवस्था में उपलब्ध करा सकते हैं, ताकि बाढ़ पीड़ितों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा सके।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।
