October 19, 2026

बाढ़ में बह गई गृहस्थी, मदद के इंतजार में 10 परिवार

1 min read
बाढ़ में बह गई गृहस्थी, मदद के इंतजार में 10 परिवार
Spread the love

चित्रकूट उप्र – चित्रकूट सीतापुर के पुराने बस स्टैंड से मुस्लिम बस्ती होकर तराई इलाके में जाने वाले रास्ते के करीब 10 घर बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। बाढ़ का पानी घरों में घुसने से कुशवाहा और निषाद परिवारों की गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया। कई परिवारों का सामान और अनाज पानी के तेज बहाव में बह गया, जबकि कपड़े और अन्य जरूरी सामान भीगकर खराब हो गए।
बाढ़ पीड़ितों में लखना, कल्लू, विजय, गोमती, संतोष और श्रीपाल सहित कई परिवार शामिल हैं। पीड़ितों का कहना है कि अचानक आई बाढ़ के कारण उन्हें अपना सामान सुरक्षित करने तक का मौका नहीं मिला। घर में रखा अनाज, कपड़े और घरेलू उपयोग का अधिकांश सामान या तो पानी में बह गया या पूरी तरह खराब हो गया।

पीड़ित परिवारों के सामने अब भोजन और जरूरी सामान की समस्या खड़ी हो गई है। उनका कहना है कि बाढ़ के बाद अभी तक उन्हें किसी तरह की राहत या प्रशासनिक मदद नहीं मिल सकी है। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से तत्काल भोजन, कपड़े, अनाज और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है।

राजेन्द्र सचान सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श चित्रकूट उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.