November 12, 2026

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सघन जागरूकता अभियान का शुभारंभ

1 min read
राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सघन जागरूकता अभियान का शुभारंभ
Spread the love

कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

सतना – राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 तक सघन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के शुभारंभ अवसर पर आज कलेक्ट्रेट परिसर से सिटी कोतवाली तक जागरूकता रैली निकाली गई। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतीश कुमार यश ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से आमजन को एचआईवी/एड्स से बचाव, जांच, उपचार एवं रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया। यह अभियान वर्जन-3.0 के तहत जिलेभर में संचालित होगा। इस दौरान विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक एचआईवी/एड्स से संबंधित सही जानकारी पहुंचाई जाएगी। कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत शैलेंद्र सिंह, अपर कलेक्टर विकास सिंह, सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह, एड्स नोडल अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता, नीरज सिंह तिवारी, अर्पण त्रिपाठी, ममता सिंह, प्रशंसा सिंह, शांति कुशवाहा, जितेंद्र त्रिपाठी, पूजा सोधिया, ज्योति पांडे एवं जिला सलाहकार अभिषेक सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.