July 25, 2026

छात्रा गैंगरेप मामले में ₹50-50 हजार के इनामी आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली

1 min read
छात्रा गैंगरेप मामले में ₹50-50 हजार के इनामी आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली
Spread the love

चित्रकूट उप्र – थाना बहिलपुरवा क्षेत्र में 22 जुलाई 2026 को छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई जारी है। मामले में प्रकाश में आए अभियुक्तों जितेंद्र उर्फ भोले पुत्र देवराज पटेल, विवेक कुमार पटेल पुत्र नरेश कुमार पटेल तथा प्रवीण पटेल पुत्र शिवमूरत की पहचान पीड़िता एवं उसके साथ मौजूद युवक द्वारा फोटो के माध्यम से की गई थी।
तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहले पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा ₹25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। बाद में भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बांदा द्वारा इनाम की राशि बढ़ाकर ₹50-50 हजार कर दी गई।
पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को शाम लगभग 4:50 बजे मुखबिर की सूचना पर भरतकूप थाना क्षेत्र के मड़फा पहाड़ हुडा रोड पर पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी जितेंद्र उर्फ भोले के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पुलिस हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
इस दौरान मुठभेड़ में आरक्षी राघवेंद्र राजपूत भी घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

राघवेन्द्र सचान सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श चित्रकूट उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *