October 25, 2026

पुलिस परेड ग्राउंड में गरिमा और उत्साह से मनेगा स्वतंत्रता दिवस का समारोह

1 min read
पुलिस परेड ग्राउंड में गरिमा और उत्साह से मनेगा स्वतंत्रता दिवस का समारोह
Spread the love


मुख्य समारोह की तैयारियों के संबंध में बैठक

सतना – स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह 15 अगस्त को पुलिस परेड ग्राउण्ड सतना में गरिमा और उल्लासपूर्वक मनाया जायेगा। मुख्य समारोह के आयोजन की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सोमवार को बैठक लेकर विभिन्न विभागों को आयोजन की जिम्मेदारियों सौंपी है। बैठक में अपर कलेक्टर विकास सिंह, सीईओ जिला पंचायत शैलेंद्र सिंह, एसडीएम राहुल सिलाडिया, एलआर जांगडे, सुमेश द्विवेदी, श्री जितेंद्र वर्मा, डिप्टी कमिश्नर नगर सत्यम मिश्रा, आरआई पुलिस देविका सिंह सहित जिला विभाग प्रमुख अधिकारी, जनपद के सीईओ, सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिला अधिकारियों को शासन द्वारा आयोजन के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले में स्वतंत्रता दिवस को पूर्ण गरिमा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाये। ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, नगरीय निकायों, शासकीय भवनों और कार्यालयों मे ध्वाजारोहण के दौरान ध्वज संहिता का अनिवार्य रूप से पालन किया जाये। राष्ट्रीय कार्यक्रम में जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने कार्यालयों में ध्वाजारोहण प्रातः 8.15 बजे तक संपन्न कर जिले के मुख्य समारोह में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में मिनट टू मिनट और कार्यक्रमों की समय सीमा का दृढता से पालन किया जाये। कलेक्टर ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान और रिर्हसल में मेडीकल टीम तथा पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराये। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुरूस्कृत किये जाने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को असाधारण अथवा उल्लेखनीय कार्यों के लिए ही नाम प्रस्तावित करे। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए पुरूस्कृत होने वाले व्यक्तियों तथा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाडियों सहित देहदान और अंगदान करने वाले व्यक्तियों के परिजनों को भी सम्मानित किया जायेगा।
बैठक में बताया गया कि कलेक्टर कार्यालय में प्रातः 8 बजे ध्वाजारोहण होगा। सभी कार्यालयों में 8.15 बजे तक ध्वाजारोहण कार्यक्रम संपन्न कर मुख्य समारोह में शासकीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित होंगे। पुलिस परेड ग्राउण्ड में ठीक प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वाजारोहण कर परेड की सलामी ली जायेगी। मुख्यमंत्री के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का प्रसारण किया जायेगा। सभी राष्ट्रीय एवं ऐतिहासिक महत्व के भवन, शासकीय कार्यालयों में पूर्व संध्या पर रोशनी की जायेगी। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों की तैयारियों का पूर्वाभ्यास 3 से 12 अगस्त तक पुलिस परेड ग्राउण्ड पर किया जायेगा। फुल ड्रेस, फाइनल रिर्हसल 13 अगस्त को प्रातः 9 बजे से किया जायेगा। समरोह में बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, विद्युत, मेडीकल टीम, सुरक्षा व्यवस्था, साज-सज्जा एंव ग्राउण्ड की अन्य सभी व्यवस्थाओं के लिए विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये गये।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.