26 जुलाई को चित्रकूट सहित चार उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
1 min read
चित्रकूट – समस्त विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि रविवार, 26 जुलाई 2026 को ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा 132 केवी मझगवां उपकेंद्र में आवश्यक वायरिंग कार्य कराया जाएगा। इस कार्य के लिए जारी परमिट के चलते 132 केवी मझगवां से निकलने वाले सभी 33 केवी फीडर निर्धारित अवधि तक बंद रहेंगे।
इसके कारण 33 केवी चित्रकूट, 33 केवी कोठी, 33 केवी मझगवां एवं 33 केवी बरौंधा उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत विभाग के अनुसार, सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। हालांकि, कार्य की प्रगति एवं तकनीकी आवश्यकताओं के अनुसार यह अवधि घटाई या बढ़ाई भी जा सकती है।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले से पूरा कर लें तथा असुविधा से बचने के लिए सहयोग प्रदान करें।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।
