शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
1 min read
चित्रकूट – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद चित्रकूट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए पटाखे फोड़े, मिठाइयां बांटी और जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने इस घटनाक्रम को लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत बताते हुए विजय उत्सव मनाया।
इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ललित मोहन, मुकुंद रंजन उपाध्याय, यूथ कांग्रेस जिला महासचिव विक्की पांडे, एनएसयूआई ग्रामोदय विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमन पांडे, प्रभारी आयुष मिश्रा, अंकित सिंह परिहार, आलोक सिंह तोमर, अखिलेश श्रीवास्तव, अनुज सिंह बुंदेला, राहुल सिंह, संजय सिंह, सूरज करवरिया, प्रेम, राकेश पाल, सचिन पांडे, सुमित पांडे सहित कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन के समर्थन में नारे लगाए और कहा कि जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने एकजुट होकर आगे भी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।
