महाआरती के साथ वैश्य महासम्मेलन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत
1 min read
सतना – वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश में नई जिम्मेदारियाँ मिलने के उपलक्ष्य में पन्नीलाल चौक स्थित शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की महाआरती, स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
मीडिया प्रभारी महेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि
कार्यक्रम में वैश्य महासम्मेलन के नवनियुक्त जिला प्रभारी राजीव गुप्ता ‘बबलू भैया’ एवं सतना नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता (माधवगढ़) का पुष्पमालाओं एवं अंगवस्त्र से आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वैश्य समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, युवा एवं समाजबंधुओं ने भगवान भोलेनाथ की महाआरती में सहभागिता कर समाज की एकता, संगठन की मजबूती एवं जनकल्याण की कामना की। महाआरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल (चांदी), सुरेश गुप्ता एडवोकेट, लखन केसरवानी, राजीव गुप्ता ‘बबलू भैया’, अभिषेक जैन, जय अग्रवाल, व्यापारी संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ‘मुन्ना भैया’, रमेश गुप्ता, महेश गुप्ता, संतोष विश्वकर्मा, सार्थक फाउंडेशन के अध्यक्ष आशीष मोगिया, पार्षद पी.के. जैन, नीलांबर झा, सुमित गुप्ता, नरेंद्र जायसवाल, शिव नारायण गुप्ता, कसौधन समाज युवक मंडल के अध्यक्ष विकाश गुप्ता, महामंत्री योगेश गुप्ता, राज गुप्ता, शिवम गुप्ता, अनिमेष गुप्ता, राकेश गुप्ता, अजीत गुप्ता, सतीश गुप्ता, संदीप गुप्ता, हिमालय गुप्ता, राजू सिंह, अमन ताम्रकार, उमंग गोयंका, सागर चौरसिया, आशीष चौरसिया, अलंकार झा, नवीन चतुर्वेदी, सुभाष चौरसिया, प्रदीप रजक, गप्पू हलवाई सहित बड़ी संख्या में वैश्य समाज के गणमान्यजन एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।
भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।
