July 23, 2026

जमीनी विवाद को लेकर चले थे लाठी डंडे

1 min read
बीच चौराहे मृतक का शव रखकर किया चक्का जाम
Spread the love

बीच चौराहे मृतक का शव रखकर किया चक्का जाम

चित्रकूट – थाना चित्रकूट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम क्योटरा मे बीते दिन आपसी पारिवारिक जमीनी बिवाद मे हुई अधेड कि हत्या के बाद आज गुरूवार को मृतक के परिजनों और सैकड़ो कि सख्या मे ग्रामीणों द्वारा मृतक के शव को चित्रकूट स्थित पर्यटक तिराहे पर रखकर चक्काजाम कर दिया गया.जबकि पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायलय मे पेश करते हुए जेल भेज दिया गया हैं.परिजनों कि मांग थी कि पुलिस द्वारा आरोपियों के घर का ताला नहीं खोला गया, और न ही अभी तक हत्या करने वाले हथियारों को बरामद किया गया हैं.गौर तलब हैं कि बीते दिन बुधवार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम क्योटरा मे निषाद परिवार के दो भाइयों के परिवार मे आपसी जमीनी बिवाद को लेकर जमकर लाठी डंडे चले थे, और दोनों ही पक्ष के कई महिलाये और पुरुष घायल हुए थे, और इसी बिवाद मे छोटे भाई कि अस्पताल मे इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी. चित्रकूट पुलिस द्वारा आरोपी बड़े भाई श्यामलाल और उसके तीन लडको को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *