July 23, 2026

चित्रकूट के मंदाकिनी गौ घाट में लगा कचरे का ढ़ेर

1 min read
चित्रकूट के मंदाकिनी गौ घाट में लगा कचरे का ढ़ेर
Spread the love

घाट में फैल रही गंदगी

चित्रकूट – नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वैदेही वार्ड क्रमांक 11 जानकीकुंड के पंजाबी भगवान के गौ घाट में जमा कचरे से गंदगी पूरे घाट में फैल रही है जिसके कारण तीर्थ यात्रियों और आम जनमानस का जीना मुहाल हो चुका है तो वहीं नगर परिषद स्वक्षता का ढिंढोरा पीटने में पीछे नहीं रहती है साथ ही मंदाकिनी नदी की साफ सफाई को लेकर समाजसेवी फोटो खिंचवा कर सोशल मीडिया में वाह वही लूट कर गायब हो जाते हैं। साफ सफाई के नाम पर नगर परिषद भी सिर्फ खानापूर्ति करती रहती है। वही देखा जा सकता है कि चित्रकूट के 01 से 15 वॉर्ड है लेकिन कहीं भी सार्वजनिक स्थानों पर डस्टबिन नहीं दिख रहे हैं जिसके कारण लोग सड़कों में ही कचरा डालने को मजबूर हैं और गंदगी फैल रही है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *