July 20, 2026

निर्माण श्रमिकों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु विशेष शिविर 22 जुलाई तक

1 min read
Spread the love

सतना – मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम सतना क्षेत्र में विशेष आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 22 जुलाई 2026 तक संजीवनी हॉस्पिटल बरदाडीह सतना में आयोजित होगा। सहायक श्रमायुक्त रीवा संभाग सतना ने बताया कि इस विशेष शिविर में निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। यह पहल श्रमिकों को भविष्य में निःशुल्क एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने संजीवनी हॉस्पिटल महादेवा एवं आसपास के क्षेत्रों में निवासरत सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों में शिविर स्थल पर उपस्थित होकर अपने एवं अपने परिवार के सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। आयुष्मान कार्ड बनने के बाद श्रमिक एवं उनके परिजन सरकार द्वारा निर्धारित अस्पतालों में निःशुल्क उपचार की सुविधा का लाभ प्राप्त कर सके।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *