October 16, 2026

हरित अभियान के तहत कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण

1 min read
हरित अभियान के तहत कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण
Spread the love

सतना – पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में चलाए जा रहे हरित अभियान के तहत कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1 में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने विद्यालय परिसर में पौधा रोपित कर उसके संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना आवश्यक है। प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने घर, विद्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में पौधरोपण कर हरित वातावरण के निर्माण में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि पौधे न केवल पर्यावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.