October 17, 2026

ग्राम उसरार में पीसीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का राज्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

1 min read
ग्राम उसरार में पीसीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का राज्यमंत्री ने किया भूमिपूजन
Spread the love

सतना – नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने शनिवार को रैगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उसरार में निर्मित होने वाले पीसीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने कहा कि यह निर्माण कार्य ग्रामवासियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे न केवल बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी, बल्कि जल निकासी की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित होने से स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के माध्यम से गांवों को आत्मनिर्भर और सुविधायुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। ग्रामवासियों ने इस विकास कार्य के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन एवं राज्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.