October 6, 2026

सीवर लाइन के गंदे पानी से मंदाकिनी नदी हो रही प्रदूषित

1 min read
सीवर लाइन के गंदे पानी से मंदाकिनी नदी हो रही प्रदूषित
Spread the love

साधु संत मजबूर हो कर उसी नदी में कर रहे स्नान

चित्रकूट – धर्म नगरी की जीवनदायनी कहे जाने वाली मां मंदाकिनी नदी इस समय प्रदूषण के कारण अंतिम सांसे ले रही है क्योंकि शासन प्रशासन हो या मठ मंदिर नदी को प्रदूषित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं अब तो हद यह हो गई कि सीवर लाइन का पूरा गंदा पानी सिद्ध गुफा आश्रम के नीचे सीवर चैंबर का पूरा गंदा पानी सीधे मंदाकिनी नदी में जा रहा है साथ ही उसी स्थान पर भगवान शिव की मूर्ति विराजमान है। वहीं मजबूर हो कर आश्रम के साधु संत नदी में स्नान कर भोले नाथ को जल चढ़ाते हैं। सिद्ध गुफा के महाराज ने जानकारी देते हुए बताया हैं कि हमारे द्वारा कई बार नगर परिषद अधिकारी को इसके बारे में अवगत भी कराया जा चुका है लेकिन अब तक कोई सुध लेने तक नहीं आया हमे मजबूर होकर उसी गंदे पानी में नहाना पड़ता है।
इस पर नगर परिषद अधिकारी की घोर लापरवाही सामने नजर आ रही हैं। जिसके कारण बह रहे सीवर के गंदे पानी को रोकने के कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.