October 1, 2026

बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट सुधारने मन से प्रयास करें-कलेक्टर

1 min read
बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट सुधारने मन से प्रयास करें-कलेक्टर
Spread the love

हायर सेकेण्डरी एवं हाईस्कूल प्राचार्यो की समीक्षा बैठक संपन्न

सतना – सतना जिले में शैक्षणिक संत्र प्रारंभ होने पर हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्रचार्यो की बैठक लेकर कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस ने कहा कि सभी प्राचार्य पूरे मन से अपने स्कूलों का बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट सुधारने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि गत वर्ष के रिजल्ट में सुधार लाने के लिए कमियों को ढूढकर उन्हें दूर करने का प्रयास करें। कलेक्टर ने कहा कि हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल में बोर्ड परीक्षाओं में उल्लेखनीय सुधार लाने वाले बेस्ट परफारमर प्राचार्य को प्रोत्साहन तथा खराब प्रदर्शन करने वाले प्राचार्यो पर कार्यवाही भी सुनिश्चित होगी। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी गिरीश अग्निहोत्री, डीपीसी विष्णु त्रिपाठी भी उपस्थित थे।
हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी प्राचार्यो की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने सोहावल, नागौद, मझगवां, उचेहरा, रामपुर बघेलान विकासखण्ड के विद्यालयों के कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणामों में 30 प्रतिशत से कम रिजल्ट वाले विद्यालयों की प्राचार्यवार समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि अपने स्कूलों में नियुक्त अतिथि शिक्षकों का जिनका परफारमेंस कमजोर हो, उन्हें रिपीट नहीं करे अथवा उनका ओरिएंटेशन कराये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सप्ताह 100-100 हायर सेकेण्डरी और हाईस्कूल के विषय शिक्षकों को प्रशिक्षण दे और मूल्यांकन करें। कलेक्टर ने हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूलों में अपेक्षाकृत कम हो रहे नामांकनों के कारण की जानकारी भी ली। कलेक्टर ने कहा कि पाठ्य पुस्तकें वितरण समेकित छात्रवृत्ति पोर्टल पर अपडेट कराये। उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी और डीपीसी रिपेयरिंग और भवन विहीन स्कूलों में आवश्यकतानुसार भवन निर्माण के लिए संयुक्त भ्रमण कर प्रस्ताव प्रस्तुत करें।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.