June 23, 2026

रेस्टोरेट और पेट्रोल पंपों की हुई आकस्मिक जांच

1 min read
रेस्टोरेट और पेट्रोल पंपों की हुई आकस्मिक जांच
Spread the love

मैहर –कलेक्टर मैहर बिदिशा मुखर्जी के निर्देशानुसार सोमवार को डिप्टी कलेक्टर आशिमा पटेल और सहायक आपूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में मैहर जिले के डीजल पेट्रोल पंप, ढाबा और रेस्टोरंट की आकस्मिक जांच की गई। जांच के दौरान मैहर-कटनी रोड पर घुनवारा, झुकेही, बदेरा सहित अन्य स्थानों पर जांच की गई। इस दौरान पारस फिलिंग सेंटर बदेरा में स्टाक का निरीक्षण किया गया। जहां पर्याप्त मात्रा में डीजल और पेट्रोल पाया गया। बागेश्वर बालाजी टूरिस्ट फैमिली ढाबा रेस्टोरेंट की जांच के दौरान 4 घरेलु सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग पाये जाने पर जब्त किया गया। इसी प्रकार शिव शक्ति ढावा एण्ड फैमिली रेस्टोरेंट के निरीक्षण के दौरान दो घरेलु सिलेंण्डर का उपयोग करने पर जब्त किया गया। डिप्टी कलेक्टर आशिमा पटेल ने बताया कि घरेलु गैस का दुरूपयोग करने पर संबंधित के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *