June 21, 2026

सतना बस स्टैंड पर खुली नली में गिरा गाय का बछड़ा

1 min read
सतना बस स्टैंड पर खुली नली में गिरा गाय का बछड़ा
Spread the love

चित्रकूट- सतना बस स्टैंड स्थित किराना दुकान के सामने सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा बनाई गई नाली कई जगह से खुली छोड़ दी गई है। खुले नाले अब राहगीरों और मवेशियों के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, हाल ही में एक गाय का बछड़ा खुली नाली में गिर गया। लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। अब सवाल यह है कि आखिर सोई हुई नगर परिषद कब जागेगी और किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों किया जा रहा है?

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *