जिंदा व्यक्ति को मृत घोषित कर पटवारी ने हड़पी जमीन, हुआ सस्पेंड
1 min read
सतना: जिंदा व्यक्ति को मृत घोषित कर पटवारी ने हड़पी जमीन, हुआ सस्पेंड
सतन – जिले में एक रोंगटे खड़े करने वाली धोखाधड़ी सामने आई है। यहाँ एक पटवारी प्रवीण सिंह ने अपनी शासकीय शक्ति का दुरुपयोग करते हुए एक जीवित व्यक्ति ईश्वरदीन सोनी को उसके भतीजे रामकरण सोनी के साथ मिलकर कागजों में मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसकी पुस्तैनी करीब 18,000 वर्ग फुट जमीन को महज 9 लाख रुपये में अपनी ही पत्नी के नाम रजिस्ट्री करवा लिया। मामला उजागर होने पर कलेक्टर ने आरोपी पटवारी को तुरंत निलंबित कर दिया है। इस पूरी साजिश में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए जा रहे हैं।
मामले में कोठी पहुंच कर एसडीएम और तहसीलदार ने एफआईआर दर्ज करवाई l और धारा 318(4),61 bns के तहत कोठी थाना मे दर्ज हुआ।
भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।
