June 9, 2026

शासकीय रास्ते पर कथित कब्जे का मामला, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

1 min read
शासकीय रास्ते पर कथित कब्जे का मामला, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार
Spread the love

सतना – जिले के जवाहर नगर खूंथी मोहल्ला में शासकीय रास्ते पर कथित अतिक्रमण को लेकर विवाद सामने आया है। शिकायतकर्ता जफर शेख ने आरोप लगाया है कि आशिक खान, आरिफ खान और आजाद खान द्वारा उनकी निजी आरजी भूमि के सामने स्थित शासकीय आम रास्ते पर जबरन निर्माण कार्य कर कब्जा किया जा रहा है।
पीड़ित के अनुसार, मामले की शिकायत कलेक्टर सतना, नगर निगम आयुक्त तथा सिटी कोतवाली पुलिस से की गई थी। शिकायत के बाद नगर निगम द्वारा निर्माण कार्य को कुछ समय के लिए रुकवा दिया गया था, लेकिन बाद में पुनः निर्माण कार्य शुरू होने का आरोप लगाया गया है।
जफर शेख का कहना है कि शासकीय भूमि एवं आम रास्ते पर अतिक्रमण से क्षेत्र के लोगों को परेशानी हो रही है तथा यह कानून व्यवस्था के लिए भी चुनौती बन सकता है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने और शासकीय रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। वहीं, इस संबंध में स्थानीय लोगों की नजर अब प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *