June 9, 2026

12 से 18 जून तक होगा जनकल्याण शिविरों का आयोजन

1 min read
12 से 18 जून तक होगा जनकल्याण शिविरों का आयोजन
Spread the love

सतना – राज्य शासन के निर्देशानुसार सतना जिले में 12 से 18 जून तक ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जायेगा। इन शिविरों में जिले में संचालित केन्द्र एवं राज्य शासन की प्रमुख हितग्राही योजनाओं के पात्र एवं वंचित हितग्राहियों को विभागीय अमले के सहयोग से पहचान कर उनका पंजीयन स्वीकृत एवं लाभ वितरण की कार्यवाही इन शिविरों के माध्यम से की जायेगी। कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस ने नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र में इन शिविरों के आयोजन के लिए कैलेण्डर निर्धारित करते हुए जनकल्याण शिविर के नोडल अधिकारी और सहायक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किये हैं। इसके अनुसार 12 जून को नगर पालिक निगम सतना अंतर्गत कार्यालय जोन क्रमांक-1 धवारी और 13 जून को कार्यालय जोन क्रमांक-2 और 3 तथा 14 जून को कार्यालय जोन क्रमांक-4 और 5 में जनकल्याण शिविर लगेंगे। इन शिविरों के लिए अपर उपायुक्त नगर निगम सत्यम मिश्रा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में 12 जून से 14 जून तक जनपद पंचायत कार्यालय सोहावल के प्रांगण में शिविर लगेगा। इन शिविरों में जनपद पंचायत सोहावल की समस्त ग्राम पंचायतें शामिल होंगी। शिविर का नोडल अधिकारी सीईओ जनपद प्रतिपाल बागरी को बनाया गया है। जनपद पंचायत मझगवां में 16 से 18 जून तक जनकल्याण शिविर का आयोजन होगा। इसके लिए जनपद सीईओ राहुल पाण्डेय को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जनपद पंचायत नागौद में 12 से 14 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे। शिविरों का नोडल अधिकारी जनपद सीईओ अशोक तिवारी को बनाया गया है। जनपद पंचायत उचेहरा में 14 से 16 जून तक शिविरों का आयोजन होगा। इसमें सीईओ जनपद ओमप्रकाश अस्थाना नोडल अधिकारी होंगे। जनपद पंचायत रामपुर बघेलान में 15 से 17 जून तक शिविरों का आयोजन होगा। इनमें जनपद की समस्त ग्राम पंचायतें शामिल रहेगी।
नगरीय क्षेत्रों में नगर परिषद चित्रकूट में 16 से 18 जून, नगर परिषद उचेहरा में 14 से 16 जून, नगर परिषद कोटर में 15 से 17 जून, नगर परिषद बिरसिंहपुर में 16 से 18 जून, नगर परिषद कोठी में 12 से 14 जून, नगर परिषद जैतवारा में 16 से 18 जून और नगर परिषद रामपुर बघेलान में 15 से 17 जून, नगर परिषद नागौद में 12 से 14 जून तक संबंधित नगर परिषद कार्यालय में जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जायेगा। नगर परिषद क्षेत्रांतर्गत आयोजित होने वाले जनकल्याण शिविरों के लिए संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार शिविर में सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी अपनी जानकारी के साथ उपस्थित रहेंगे। शिविर स्थल पर एक पंजीयन काउंटर होगा। जहां प्राप्त सभी आवेदन आनलाइन दर्ज किये जायेंगे। जनकल्याण शिविर प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित होंगे और यह तीन दिवसीय होंगे।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *