June 8, 2026

चित्रकूट में सनसनी: अज्ञात युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव

1 min read
चित्रकूट में सनसनी: अज्ञात युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव
Spread the love

चित्रकूट – धर्मनगरी चित्रकूट में उस समय सनसनी फैल गई जब एक अज्ञात युवक का शव सती अनुसूइया मंदिर रोड स्थित जंगल में पड़ा मिला। युवक की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, चित्रकूट-सतना मार्ग से करीब 2 किलोमीटर अंदर जंगल क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चित्रकूट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। वहीं हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम जुट गई है तो वहीं चित्रकूट एसडीओपी राजेश बंजारे ने जानकारी देते हुए बताया है कि शव की शिनाख्त की जा रही हैं।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। अब यह देखना होगा कि पुलिस इस अंधे कत्ल की गुत्थी कब तक सुलझा पाती है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *