जिला ताइक्वांडो संघ की मुख्य शाखा सतना मार्शल आर्ट एकैडमी के 35 खिलाड़ियों ने उत्तीर्ण की कलर बेल्ट परीक्षा
1 min read
सतना – जिला ताइक्वांडो संघ की मुख्य शाखा सतना मार्शल आर्ट एकैडमी, पौराणिक टोला सिविल लाइन मे 23वी ताइक्वांडो कलर बेल्ट परीक्षा और एडवांस ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया, जिसमे दो सेसन रखे गए थे, पहले सेसन मे
पूमसे और एडवांस क्योंरुगी ट्रेनिंग राष्ट्रीय रैफरी एवं जिला ताईक्वांडो संघ के सचिव डा. संदीप भारती द्वारा दी गई,जिसमें 80 ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के स्टेप्स, किक, ब्लाक, की ट्रेनिंग भी दी गई साथ ही, येलो बेल्ट से ब्लैक बेल्ट डान-3 तक के पूमसे की ट्रेनिंग दी गई। इसके बाद 35 खिलाड़ियों ने कलर बेल्ट परीक्षा दी!खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला ताईक्वांडो संघ के अध्यक्ष श्री रविशंकर गौरी,डा.ए.के.अवधिया, श्री अमित सोनी, श्री पुष्पराज सिंह गुन्ना, एडवोकेट विनय श्रीवास्तव, श्री अमित अवस्थी,श्री रत्नेश यादव रेशु, ऋचा भारती,श्री आदित्य सिंह बघेल, श्री आशुतोष पयासी,डा. गौरव सिंह,वूशू कोच शैलेन्द्र शर्मा,अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अस्मि भारती,श्री विजय सिंह, कोच अनुज दहायत,श्री रजनीश द्विवेदी (प्रवक्ता),श्री कान्हा सिंह बघेल, एवं समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी। यह समस्त जानकारी जिला ताईक्वांडो संघ के मीडिया प्रभारी मृदुल पांडे ने दी।
अहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।
