तहसीलदार की धमकी से परेशान युवक ने दी आत्महत्या की चेतावनी
1 min read
सतना – जिले के मझगवां निवासी आशीष शर्मा ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को शिकायती पत्र सौंपकर तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के अनुसार बांके बिहारी मंदिर की 16 एकड़ जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने और जमीन के सीमांकन की नकल मांगने पर मझगवां तहसीलदार ने उन्हें केस से दूर रहने की हिदायत देते हुए जेल भेजने की धमकी दी है। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने पिछले डेढ़ महीने में तहसील के करीब 20 चक्कर काटे, लेकिन उन्हें नकल नहीं दी गई। तहसीलदार के इस कथित व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर पीड़ित ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि उन्हें कुछ भी होता है या वह आत्मघाती कदम उठाते हैं, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और कलेक्टर सहित उच्च अधिकारियों को भी भेजी गई है।
भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश
