स्वयं को मजबूत रखने के लिए हिम्मत रखना चाहिए-डॉ. सतीश कुमार एस
1 min read
कलेक्टर ने निःशुल्क कोचिंग क्लासेस के नवीन बैच का किया शुभारंभ
सतना – कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस ने कहा है कि स्वयं को मजबूत रखने के लिए हिम्मत रखना चाहिए और हिम्मत कभी भी नही हारनी चाहिए, जिससे लक्ष्य को हासिल किया जा सके। कलेक्टर शुक्रवार को इनक्यूबेशन सेंटर सतना में संचालित हो रही यूपीएससी एवं एमपीपीएससी निःशुल्क कोचिंग क्लासेस के छात्र छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में निःशुल्क कोचिंग के महेंद्र सिंह हंसोरिया, शिक्षक कुंजबिहारी पटेल, सीपी प्रजापति, स्मार्ट सिटी इनक्यूबेशन सेंटर स्टार्टअप एक्सपर्ट संजना सिंह एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने कहा कि अवसर को खोना नही चाहिए। पहले जो भी पोस्ट मिले उसे ले लेना चाहिए जिससे आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने सिलेबस पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने तैयारी के पहले परीक्षा का नोटिफिकेशन विस्तार से पढ़ने की सलाह दी और तैयारी के दौरान कौन सी बुक से पढ़ाई की वह भी बताया। साथ ही करेंट अफेयर्स कैसे तैयार करना चाहिए तथा उन्होंने कहा कोई भी पद छोटा या बड़ा नहीं होता है। अपनी मां के शिक्षक पद का उदाहरण देते हुए उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि अपना जीवन अपने अनुसार जीए, लोगो का काम है कहना। साथ ही उन्होंने बताया कि अपनी जिम्मेदारी स्वयं लें चाहे जैसी परिस्थिति हो सफल हो या फिर असफल हो।कलेक्टर ने अभ्यर्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब बारी बारी से विस्तारपूर्वक दिया। कलेक्टर द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर नवीन बैच का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा निःशुल्क कोचिंग क्लासेस के सहयोग से यूपीएससी एवं एमपीपीएससी की निःशुल्क कोचिंग क्लासेस सतना में निरंतर संचालित हो रही है।
भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।
