July 13, 2026

चित्रकूट के विकास कार्यों की खुली पोल, हवा में उखड़कर गिरे स्ट्रीट लाइट पोल

1 min read
चित्रकूट के विकास कार्यों की खुली पोल, हवा में उखड़कर गिरे स्ट्रीट लाइट पोल
Spread the love

चित्रकूट – धर्म नगरी चित्रकूट में इन दिनों विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं, लेकिन इन कार्यों की गुणवत्ता पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। नगर के डिवाइडरों में लगाए गए स्ट्रीट विद्युत पोल अभी कार्य पूरा भी नहीं हो पाया कि गिरना शुरू हो गए। हल्की हवा और बारिश में ही कई पोल उखड़कर गिर पड़े, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है और नगर परिषद की निगरानी में भारी लापरवाही बरती गई है। यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। इस पर जिम्मेदार अधिकारियों को पूरे निर्माण कार्य की जांच कर दोषी ठेकेदारों पर कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित न रहें बल्कि टिकाऊ और सुरक्षित भी साबित हों।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *