October 17, 2026

तेज़ रफ्तार बस ने युवक को मारी टक्कर, हुई मौत

1 min read
तेज़ रफ्तार बस ने युवक को मारी टक्कर, हुई मौत
Spread the love

चित्रकूट – थाना चित्रकूट क्षेत्र अन्तर्गत सतना बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार श्रद्धालुओं से भरी बस ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया था जिसको पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद जनपद चित्रकूट के खोह से पकड़ कर थाने में खड़ा कराया। बताया जा रहा है कि बस गुजरात नंबर GJ 16 AU 9383 थी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए जानकीकुंड अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार युवक की मौत मौके पर ही हो गई थी।

मृतक की पहचान राजू आरोग्य धाम ढलान के पास निवासी के रूप में हुई है, जो ऑटो चालक था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर BNS की धारा 281/ 106 A तहत कार्यवाही की गई।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.