May 16, 2026

NEET पेपर लीक के विरोध में जिला कांग्रेस ने निकाली विशाल मशाल जुलूस

1 min read
NEET पेपर लीक के विरोध में जिला कांग्रेस ने निकाली विशाल मशाल जुलूस
Spread the love

सतना –आज दिनांक को शाम 7:00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी शहर सतना के अध्यक्ष आरिफ इक़बाल सिद्दीकी के नेतृत्व मे नीट 2026 पेपर लीक प्रकरण एवं विद्यार्थियों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ के विरोध मे मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला कॉंग्रेस कमेटी सतना द्वारा पुष्करणी पार्क से पन्नीलाल चौक, चौक बाजार, बिहारी चौक होते हुए जयसथम्ब चौक सतना तक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया l कार्यक्रम के दौरान जिला शहर अध्यक्ष आरिफ इक़बाल सिद्दीकी ने कहा की बार बार नीट परीक्षा का पेपर लीक होता है और हमारे देश के प्रदेश के विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है l कुछ बच्चों ने इस घटना से आहत होकर आत्महत्या भी कर ली है l इसकी जिम्मेदारी वर्तमान की भारतीय जनता पार्टी सरकार की है, इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए ताकि आगे से ऐसी गंभीर घटना दोबारा ना हो l जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता अमित गोयल ने कहा की नवयुवकों की लड़ाई में उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को भी इस लड़ाई में अपनी सहभागिता निभानी चाहिए। मशाल जुलूस मे मुख्य रूप से रावेंद्र सिंह मिथिलेश रामकुमार तिवारी मोहम्मद रशीद आशुतोष सिंह अमित अवस्थी संजू यादव राजभान सिंह वरुण गुर्जर बालेश त्रिपाठी अंकित गुप्ता राहुल सोनी गीता सिंह वंदना बागड़ी संध्या कुशवाहा रमेश द्विवेदी संतोष पांडे संजीव अग्रवाल सविता अग्रवाल हेमलता सिंह संध्या कुशवाहा वंदना देवराज बागड़ी रानी कुशवाहा आरती सिंह अतुल गौतम राजदीप सिंह मोनू संदीप सिंह परिहार अशोक पंजवानी सुनील गुप्ता गर्वित चोपड़ा साहिल मोहम्मद अजीम वसीम अहमद विक्रांत त्रिपाठी स्वतंत्र मिश्रा राजेश कुशवाहा पारस यादव जतिन शाह पियूष पटना मोहन सिंह सत्येंद्र निगम शैलेश तिवारी संजय तिवारी इस्तियाक अहमद देव पांडे तरुण दहायत आकाश कुशवाहा संतोष द्विवेदी रामबदन कुशवाहा जगदीश सेन उज़ैफ़ी अहमद नसीम किशोर मलिक तरुण दहिया उपेंद्र दहिया मोनू रैकवार अरविंद सिंह आदर्श त्रिवेदी सुरेंद्र चौधरी के के तिवारी के के कुशवाहा प्रवक्ता अमित गोयल एवं सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *