October 17, 2026

चित्रकूट में सतुहाई अमावस्या मेले पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

1 min read
चित्रकूट में सतुहाई अमावस्या मेले पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
Spread the love

चित्रकूट –अमावस्या के पावन पर्व पर धर्मनगरी चित्रकूट में हर माह होने वाली अमावस्या की अपेक्षा इस सतुहाई अमावस्या में श्रद्धालुओ की भीड़ कम देखने को मिली। तड़के सुबह से ही देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने पवित्र नदी माँ मंदाकिनी के विभिन्न घाटों पर पवित्र स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। स्नान के पश्चात भक्तों ने भगवान कामतानाथ के दर्शन-पूजन किए और जयकारों के साथ पांच कोसीय परिक्रमा लगाई । प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे और पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी व पुलिस बल के जरिए कड़ी निगरानी रखी गई ।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.