कंटेनर की टक्कर से सिपाही की दर्दनाक मौत
1 min read
कौशाम्बी – कंटेनर की जोरदार टक्कर से सिपाही की दर्दनाक मौत हो गई जानकारी के मुताबिक सिपाही अपनी बहन की शादी में शामिल होने घर जौनपुर जा रहे थे तभी कौशाम्बी जनपद के सैनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अटसराय नेशनल हाईवे पर यह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक सिपाही की मौके में ही मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक सिपाही विवेक यादव, उर्फ फागु जनपद जौनपुर के बिशुनपुर गांव के निवासी थे और वर्तमान में यूपी-112 सेवा में जनपद फतेहपुर में तैनात थे। बताया जा रहा है कि विवेक यादव अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए घर जा रहे थे, तभी अटसराय नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि सिपाही विवेक यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने कंटेनर चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं, इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

भारत विमर्श उत्तर प्रदेश
