October 2, 2026

यार्डलैंड इंग्लिश मीडियम स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रिजल्ट डे

1 min read
यार्डलैंड इंग्लिश मीडियम स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रिजल्ट डे
Spread the love

चित्रकूट – यार्ड लैंड इंग्लिश मीडियम स्कूल चितरा रोड, चित्रकूट में आज रिजल्ट डे बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री विजय निगम द्वारा माँ सरस्वती एवं भगवान श्री कामतानाथ जी का विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हुए किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हेमराज सिंह चौबे (नन्हे राजा ), कृष्ण मोहन शर्मा पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष चित्रकूट,चन्द्र प्रकाश खरे (पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा चित्रकूट), शंकर यादव, भानु श्रीवास्तव (वरिष्ठ पत्रकार कर्वी चित्रकूट), यदुवीर सिंह (प्रभारी चौकी सीतापुर), पंकज अग्रवाल (व्यापार संघ पदाधिकारी कर्वी) सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा नर्सरी से कक्षा 8 तक अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा भी प्रबंधक के संस्कारयुक्त निर्देशन में सभी अतिथियों को भगवान श्री राम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की प्रिन्सिपल श्रीमती शालिनी पाण्डेय एवं शिक्षकगण दुर्गा सेन, आकृति रिछारिया, ललिता पांडे, श्रुति अस्थाना एवं सुधा मिश्रा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें समाज के पत्रकार, पुलिस, राजनीतिक एवं व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने एक मंच से बच्चों का उत्साहवर्धन किया, जिससे विद्यार्थियों को समाज के विभिन्न स्तंभों से एक साथ प्रेरणा प्राप्त हुई।
अंत में सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

भारत विमर्श उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.