March 19, 2026

परिक्रमा पथ पर जान जोखिम में डाल कर भक्त लगा रहे परिक्रमा

1 min read
परिक्रमा पथ पर जान जोखिम में डाल कर भक्त लगा रहे परिक्रमा
Spread the love

चित्रकूट – भगवान राम की धर्म नगरी चित्रकूट में प्रतिदिन हजारों की संख्य में श्रद्धालु भगवान कामतानाथ की परिक्रमा करने पहुंचते है लेकिन परिक्रमा पथ की हालत तो ऐसी है कि भक्तों को अपनी जान जोखिम में डाल कर परिक्रमा लगाना पड़ रहा हैं। यह हाल मध्य प्रदेश हो या उत्तर प्रदेश दोनों का है , पूरे पथ को निर्माण कार्य को लेकर उखाड़ दिया गया और बड़े बड़े गढ्ढे है उसमें भी कोई बैरिकेटिंग तक नहीं की गई एवं पूरे मार्ग पर पत्थर,और ऊबड़ खाबड़ परिक्रमा पर भक्त लेटी और पैदल परिक्रम लगाने को मजबूर हैं। परिक्रमा पथ का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर होना चाहिए जिससे प्रतिदिन परिक्रमा लगाने वाले एवं तीर्थ यात्रियों को असुविधा न हो सके। लेकिन श्रद्धालुओं की अग्नि परीक्षा जिम्मेदार ले रहे हैं।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *