May 5, 2026

कामतानाथ मंदिर में प्रसाद बांट कर मनाया पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी का जन्मदिन

1 min read
कामतानाथ मंदिर में पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के जन्मदिन पर नीलांशु भैया फैन क्लब ने बांटा हलुआ प्रसाद।
Spread the love

चित्रकूट – धर्मनगरी चित्रकूट के आराध्य देव भगवान कामतानाथ के दरबार में चित्रकूट के पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नीलांशु भैया फैन क्लब की टीम द्वारा मंदिर परिसर में विशाल हलुआ प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। टीम के सदस्यों ने भगवान कामतानाथ के दर्शन-पूजन कर पूर्व विधायक के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की, जिसके पश्चात मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच श्रद्धापूर्वक हलुआ प्रसाद वितरित किया गया।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *