राजमहल में धूमधाम से मनाया गया गोपाल जू सरकार का फाग उत्सव
1 min read
चित्रकूट – राजमहल में परंपरा और श्रद्धा के साथ ईष्ट प्रभु गोपाल जू सरकार का होली फाग उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राजपरिवार द्वारा विधि-विधान के साथ गोपाल जी की पूजा-अर्चना की गई और रंग, गुलाल व फूलों से होली खेली गई।

कार्यक्रम के दौरान होली फाग मंडली के भजनों और फाग गीतों ने माहौल को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया, जिससे पूरा राजमहल परिसर होली के रंग में रंग गया।
होली मिलन समारोह में शंकादिक महाराज, मदन गोपाल कामदगिरि प्रदक्षिणा, सीता शरण महाराज, फलाहारी महाराज, अन्नदाचार्य, संगीत कलाकार तिवारी जी, फाग उत्सव गीत में दयाशंकर एवं क्षेत्रीय ग्रामीण छीर के नगड़िया टीम राजा भईया यादव द्वारा गोपाल जू के सम्मुख प्रस्तुति की गयी जिसमें कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और परंपरागत उत्सव का आनंद लिया।





जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश
