October 17, 2026

नहर में डूबने से युवक की हुई मौत

1 min read
नहर में डूबने से युवक की हुई मौत
Spread the love

जौनपुर – सिकरारा थाना अंतर्गत होली के दिन युवक अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाते वक्त डूब गया मौत 24 घंटे बाद युवक का शव मिला , बताया जा रहा है कि शारदा सहायक नहर में एक युवक के डूबने की आशंका में पुलिस और गोताखोरों द्वारा उसकी तलाश करने के बाद शव को बरामद कर लिया गया।
यह घटना होली के दौरान हुई। बोधपुर गांव निवासी 19 वर्षीय अजय कुमार पुत्र राजेश कुमार इंटरमीडिएट का छात्र है जो बुधवार शाम 4 बजे के करीब अपने कुछ साथियों के साथ होली खेल रहा था। इस दौरान वह वह फदायलपुर के पास शारदा सहायक नहर पुल पर पहुंचा। परिवार का कहना है कि पुलिस में कोई मदद नहीं की गोताखोर जोगियापुर से बुलाकर 6000 हजार दिए है और 24 घंटे बाद शव बरामद हुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है बताया जा रहा है कि दो भाई थे दोनों भाइयों में से यह बड़ा था।

अमरजीत सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श जौनपुर उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.