October 28, 2026

“ट्रंप इन द व्हाइट हाउस” के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा मोदी मेरे अच्छे दोस्त

1 min read
Spread the love

वॉशिंगटनः जाने-माने पत्रकार बॉब वुडवर्ड की नई किताब ‘फियर: ट्रंप इन द व्हाइट हाउस’ जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लिखी गई है. किताब में दावा किया गया है कि डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना अच्छा दोस्त बताया था. किताब में कहा गया है कि पीएम मोदी ने उन्हें बताया था कि अमेरिका को अफगानिस्तान में कुछ भी हासिल नहीं हुआ है.

 

बॉब वुडवर्ड की नई किताब में डोनाल्ड ट्रंप के हवाले से कहा गया है, ‘भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे दोस्त हैं, मैं उन्हें बेहद पसंद करता हूं. मोदी ने मुझे बताया कि अमेरिका को अफगानिस्तान से कुछ भी नहीं मिला है. कुछ भी तो नहीं. अफगानिस्तान में बड़े पैमाने पर खनिज संपदा है. हम इसे चीन जैसे दूसरों देशों की तरह नहीं लेते हैं.’

 

 

किताब के अनुसार ट्रंप ने पिछले साल 19 जुलाई को व्हाइट हाउस में एक सिचुऐशन रूम में आयोजित बैठक में ऐसा कहा था. दरअसल पिछले साल 26 जून को व्हाइट हाउस में पीएम मोदी के साथ ट्रंप की एक बैठक हुई थी.जहा ये बाते हुई. हालांकि किताब पर विवाद भी शुरू हो गया है. दरअसल किताब में ट्रंप को अराजक, अस्थिर और बेखबर इंसान बताया गया है.

 

व्हाइट हाउस ने इस किताब को गैरजिम्मेदाराना और काल्पनिक करार दिया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे मजाक बताया है. किताब में पाकिस्तान का भी जिक्र किया गया है. आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता के चलते ट्रंप पाकिस्तान को अमेरिका का अच्छा दोस्त नहीं मानते हैं. किताब के अनुसार ट्रंप ने कहा था, ‘अमेरिका को पाकिस्तान को दी जा रही आर्थिक मदद बंद कर देनी चाहिए जब तक कि वह आतंकवाद के मुद्दे पर अमेरिका का सहयोग नहीं करते हैं.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.