February 10, 2026

चित्रकूट के उपभोक्ता पीने के पानी को तरस रहे, नगर परिषद मौन

1 min read
चित्रकूट के उपभोक्ता पीने के पानी को तरस रहे, नगर परिषद मौन
Spread the love

चित्रकूट- नगर परिषद चित्रकूट की लापरवाही के चलते विवेकानंद नगर क्षेत्र के नागरिक पिछले लगभग एक माह से भीषण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। हालात यह हैं कि नगर परिषद जलकल विभाग द्वारा प्रतिदिन 24 घंटे में केवल 10 से 15 मिनट के लिए ही पानी की आपूर्ति की जा रही है, जो उपभोक्ताओं के घरों तक पहुंचते-पहुंचते बंद हो जाती है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इतनी कम समय की सप्लाई में न तो टंकियां भर पाती हैं और न ही पीने योग्य पानी मिल पाता है। मजबूरन लोगों को बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है या दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि उपभोक्ताओं द्वारा बार-बार शिकायत करने के बावजूद नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारी समस्या सुनने तक को तैयार नहीं हैं। न कोई ठोस जवाब दिया जा रहा है और न ही समस्या के समाधान के लिए कोई पहल दिखाई दे रही है। नगर परिषद की इस लापरवाही का सीधा खामियाजा नगरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नियमित और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *