February 10, 2026

बस स्टैंड की शिफ्टिंग को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

1 min read
बस स्टैंड की शिफ्टिंग को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा
Spread the love

सतना- पुराने बस स्टैंड के सभी व्यापारी हुए लामबद्ध, जानकारी अनुसार नवीन बस स्टैंड में पूरी तरह से पुराने बस स्टैंड को शिफ्ट किए जाने के विरोध में सारे व्यापारी आज स्थानीय बस स्टैंड के परिसर में एकत्र हुए हैं, जहां पर सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा भी उपस्थित हुए, लोगों ने अपने रोजी-रोटी को बचाने के लिए विधायक से लगाई गुहार कहा हम अपने बाल बच्चे यहां पाल रहे हैं और बस स्टैंड के नाम से ही हमें दुकान आवंटित की गई थी, जब बस स्टैंड ही यहां नहीं रहेगा, यात्रियों का आना-जाना नहीं रहेगा तो हम अपना व्यापार कैसे करेंगे और अपने बाल बच्चों का पेट कैसे पालेंगे ।।विधायक जी ने सबसे बड़ा खतरा नवीन बस स्टैंड के बगल में बनी नहर का बताया, जो की पूरी तरह अव्यावहारिक और नियम के विरुद्ध है, बस स्टैंड के आसपास नहर नहीं होनी चाहिए, उसमें लोगों की जान का खतरा है ।

अहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *