October 17, 2026

अमृत जल योजना की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, हजारों लीटर पानी बर्बाद, बड़ा हादसा टला

1 min read
अमृत जल योजना की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, हजारों लीटर पानी बर्बाद, बड़ा हादसा टला
Spread the love

चित्रकूट – नगर परिषद जलकल विभाग कार्यालय के सामने 0.5 अमृत जल योजना की पाइपलाइन अचानक फ़ट जाने से हजारों लीटर पानी तेज फव्वारे के रूप में बहने लगा। पानी का दबाव इतना अधिक था कि उसका फुहारा सामने से गुजर रही 11 हजार केवी की विद्युत लाइन तक पहुंच गया, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि समय रहते कोई अनहोनी नहीं हुई।
घटना से ठेकेदार की मनमानी और गुणवत्ता विहीन कार्य की पोल खुलकर सामने आ गई है। पाइपलाइन बिछाने में मानकों की अनदेखी की गई, जिसका परिणाम साफ दिखाई दे रहा है । बावजूद इसके नगर परिषद और संबंधित उच्च अधिकारी इस गंभीर लापरवाही पर मौन साधे हुए हैं।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.