October 31, 2026

बलेनो कार से नशीली सिरप की तस्करी कर रहे दो युवक गिरफ्तार, चित्रकूट पुलिस ने भेजा जेल

1 min read
बलेनो कार से नशीली सिरप की तस्करी कर रहे दो युवक गिरफ्तार, चित्रकूट पुलिस ने भेजा जेल
Spread the love


चित्रकूट – अवैध नशीले पदार्थों के विरुद्ध सतना पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत चित्रकूट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक सफेद रंग की बलेनो कार से अवैध कोरेक्स सिरप की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी गिरजाशंकर बाजपेयी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बटोही के पास पगडंडी रास्ते पर दबिश दी। पुलिस को देखकर कार UP 96 Q 8977 में सवार आरोपियों ने भागने की कोशिश की, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर कार की डिग्गी से 20 शीशी नशीली कोरेक्स सिरप बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी वरुण तिवारी 31 वर्ष और आशीष पाण्डेय उर्फ गोरेलाल 22 वर्ष को गिरफ्तार कर उनके पास से नशीली दवा, 8 लाख रुपये कीमत की कार, 2 मोबाइल फोन और 11,350 रुपये नगद जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और म.प्र. ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.