October 31, 2026

चित्रकूट के आमजन पानी की किल्लत से जूझ रहे जिम्मेदार मौन

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – नगर परिषद चित्रकूट में रहने वाले आम जन्मना एस इस समय पानी की एक-एक बूंद को तरस रहे हैं। नगर परिषद के द्वारा पुरानी पड़ी हुई पाइपलाइन को बिना किसी सूचना के बंद कर दिया गया एवं नई लाइन डाली जा रही है जिसकी सप्लाई होते ही जलकल कार्यालय के सामने पाइप लाइन फट जाने से हजारों लीटर पानी एक बड़े के रूप में पानी बहता रहा उसके कारण नई लाइन को भी बंद कर दिया गया जिसके कारण चित्रकूट की जनता पानी की बाड़ी किल्लत से जूझ रहे हैं सूत्रों से मिले जानकारी के अनुसार जलकल में बनी पानी टंकी में भी पानी स्टोर नहीं किया गया जिससे रहवासियों को पानी दिया जा सके एवं ना ही कोई अन्य वैकल्पिक व्यवस्था की गई जिससे कि पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों के घर तक पानी पहुंचाया जा सके इस पर नगर परिषद के जिम्मेदार एवं 0.5 अमृत जल योजना के ठेकेदार की मनमानी का नतीजा चित्रकूट की आम जनमानस भुगत रही है। वही देखा जा रहा है कि मनी अमावस्या के चलते चित्रकूट में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं लेकिन वह भी पानी के लिए तरसते दिखाई दे रहे हैं।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.