January 24, 2026

सतना मे सांसद के घर के सामने कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन

1 min read
सतना मे सांसद के घर के सामने कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन
Spread the love

सतना – आज सतना में कांग्रेस पार्टी द्वारा सांसद गणेश सिंह के निवास के सामने घंटा बजाकर एवं नारेबाजी करते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन मध्यप्रदेश की जनता के प्रति असंवेदनशील रवैये के विरोध तथा नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग को लेकर किया गया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और अहंकारी बयानों के खिलाफ जमकर नारे लगाए तथा सरकार को जनता की पीड़ा समझने की चेतावनी दी।
इस विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से कांग्रेस शहर अध्यक्ष आरिफ इकबाल, पार्षद अमित अवस्थी, दुर्गेश चौरसिया, मोहन सिंह, जतिन शाह, डाली चौरसिया, दिवाकर सिंह, शैलेश तिवारी, संतोष द्विवेदी, विक्रांत त्रिपाठी, जगदीश सेन, रानी कुशवाहा, राजवीर सिंह, गौरव मिश्रा, तरुण दहायत, पंकज कुशवाहा, कृष्णा नामदेव, अखिलेश तिवारी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक भाजपा सरकार जनता के प्रति जवाबदेह नहीं होगी और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपने अमर्यादित एवं असंवेदनशील बयानों पर नैतिक जिम्मेदारी नहीं लेंगे, तब तक कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

अहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *