September 29, 2026

ग्रामोदय में प्रवेश काउंसिलिंग 28 नवंबर को एवं 2 एवं 3 दिसम्बर को

1 min read
ग्रामोदय में प्रवेश काउंसिलिंग 28 नवंबर को एवं 2 एवं 3 दिसम्बर को
Spread the love

चित्रकूट – महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में बीएससी कृषि पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 28 नवंबर को और पीएचडी पाठ्यक्रमों की प्रवेश काउंसिलिंग 2 एवं 3 दिसम्बर को होगी।
अध्यक्ष प्रवेश समिति प्रो एच एस कुशवाहा ने बताया कि मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा पी.ए.टी 2025 के घोषित परिणामों के आधार पर महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में पंजीकृत अभ्यर्थियों एवं उपलब्ध सीटों के आधार पर पेमेन्ट सीट की श्रेणीवार कटऑप मार्कस की तृतीय सूची जारी कर दी गई है।
प्रो कुशवाहा के अनुसार संबंधित अभ्यर्थी पेमेन्ट सीट की काउन्सलिंग हेतु दिनांक 28 नवंबर 2025 को विश्वविद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश प्रकिया में सहभागी हो सकते हैं।
प्रो कुशवाहा के अनुसार प्रवेश काउंसिलिंग की श्रृंखला में महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा संचालित पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु संपन्न लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों और नेट, जेआरऑफ उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के संयुक्त रूप से 17 और 18 नवंबर 2025 को आयोजित साक्षात्कार का विषयवार /श्रेणी वार अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परिणाम में सफल अभ्यर्थियों की प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 2 एवं 3 दिसम्बर 2025 को ग्रामोदय विश्वविद्यालय कैंपस में आयोजित होगी।
दोनो स्तर की प्रवेश काउंसिलिंग सम्बन्धी विस्तृत विवरण के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट को देखने की सलाह दी गई है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.