कलेक्टर ने किया गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण
1 min read
सतना – कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस ने पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के साथ शुक्रवार को गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन स्थल का मौका निरीक्षण किया। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सतना शहर के समीप ट्रांसपोर्ट नगर के कृत्रिम तालाब में नगर निगम द्वारा बनाये गये विसर्जन कृत्रिम कुण्ड का अवलोकन किया। कलेक्टर ने अपील करते हुए कहा कि शहर के ट्रांसपोर्ट नगर में बनाये गये कृत्रिम कुण्ड अत्यंत सुविधाजनक और सुरक्षित होने से प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए अत्यंत उपयुक्त है। अधिक से अधिक शहरवासी गणेश विसर्जन की प्रतिमाओं को विसर्जन करने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर कृत्रिम कुण्ड का उपयोग करे।
इसके उपरांत कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ सतना नदी में जिगनहट, देवरा, माधवगढ टमस नदी, और उचवा टोला सतना नदी के विसर्जन स्थलों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विसर्जन स्थल पर प्रकाश, पानी, सुरक्षा और साफ-सफाई के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिये गये। इस मौके पर आयुक्त नगर निगम शेर सिंह मीना, अपर कलेक्टर विकास सिंह, एसडीएम सिटी राहुल सिलाडिया, सीएसपी देवेन्द्र प्रताप सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश
