October 28, 2026
Spread the love

चित्रकूट – धर्म नगरी चित्रकूट में सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन ठेकेदार के द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य को देखने वाला कोई जिम्मेदार नहीं है जबकि सड़क के निर्माण चलते आने जाने वाले लोगों को मौत का सामना कर के निकलने पर मजबूर है तो वहीं सिरसवान के सामने मोटरसाइकिल सवार वाहन की टक्कर से दोनों सड़कों के बीच गिर गया जिससे उसका पैर टूट गया जिसको गंभीर हालत में डायल 100 की मदद से जानकीकुंड अस्पताल इलाज के लिए जाया गया। ऐसी घटनाएं प्रतिदिन हो रही हैं कहीं सवारियों से भरा ई रिक्शा पलट रहे है तो कहीं बड़े वाहन पैदल चलने वाले लोगों को टक्कर मार कर निकल रहे है इस पर कोई नजर रखने वाला नहीं है ठेकेदार को मन मुताबिक कार्य करने के लिए छोड़ दिया गया है,और जिम्मेदार आंखों में पट्टी बांध कर तमाशा देख रहे है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.