November 10, 2026

रस्सा कसी प्रतियोगिता में विजयी MGCGV की महिला टीम सम्मानित

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित खेल कार्यक्रम के अंतर्गत सम्पन्न रस्सा कसी प्रतियोगिता में विजयी हुई महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय की महिला टीम को कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा और सतना के सहायक कलेक्टर अनिकेत शांडिल्य आईएएस ने ग्रामोदय कैंपस वापस लौटने पर सम्मानित किया । इस टीम में ग्रामोदय विश्वविद्यालय की छात्राये गरिमा सिंह, अरुंधती तोमर, अदिति तिवारी, कृति राजे सिंह, अनामिका द्विवेद्वी, मानसी द्विवेदी, गायत्री द्विवेदी, श्रेया तिवारी, पल्लवी झा, पूर्णिमा पसायत, तीकतारा प्रधान, माधवी राय, खुशी लोधी, अंजली त्रिपाठी, कनक त्रिपाठी, गंगा देवी,रोशनी सिंह आदि रही । टीम लीडर धनंजय सिंह और श्रीमती सुनीता सिंह ने प्रतियोगी टीम के प्रदर्शन वैशिष्ट्य को प्रस्तुत करते हुए बताया कि रस्सा कसी प्रतियोगिता में ग्रामोदय विश्वविद्यालय की महिला रस्सा कसी टीम को विजई घोषित किया गया है। धन्यवाद ज्ञापन डॉ विनोद कुमार सिंह, सचिव खेल एवं प्रभारी शारीरिक शिक्षा ने किया।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.