October 26, 2026

कुदरत के कहर से किसान की हुई मौत

1 min read
Spread the love

जौनपुर – यूपी के जौनपुर जिले के थाना मछली शहर अंतर्गत आकाशीय बिजली गिरने से ग्राम जमालपुर निवासी धर्मेंद्र यादव अपने खेत में धान की फसल की रोपाई करते समय आकाशीय बिजली के गिरने के कारण मौत हो गई जब आकाशीय बिजली गिरी तो अगल-बगल के लोगों में एक अजीब सी हलचल मच गई, लोग धर्मेंद्र यादव के पास पहुंच कर उनके पिता गौरी शंकर यादव और परिवार वालों को सूचना दी। खबर मिलते ही परिवार एवं ग्रामीणों के द्वारा मछली शहर समुदाय स्वास्थ्य पर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तो वहीं परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है गांव में बहुत ही दुख की घटना सामने आई है कि किसान हमेशा अनाज पैदा करता
है और अनाज पैदा करते समय किसान की जान चली जाती है और आप लोगों से भारत विमर्श न्यूज़ की तरफ से सबको कहते हैं कि बारिश का समय है अगर आकाशीय बिजली चमक रही है तो आप अपना मोबाइल बंद रखें और कहीं छांव में रहे।

अमरजीत सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श जौनपुर उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.