July 26, 2025

भारी बाढ़ के बाद घटने लगा मंदाकिनी नदी का जलस्तर।कलेक्टर, एस पी द्वारा मौके पर पहुंच कर लिया गया इंतजामों का जायजा

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद अब जाकर बारिश रुकने के चलते धीरे धीरे जलस्तर घटने लगा है।गौर तलब है कि चित्रकूट में बीते लगातार 24 घंटों तक हुई भारी बारिश के कारण भीषण बाढ़ आ गई।स्थानीय लोगों के अनुसार इस तरह की बाढ़ अब से 22 वर्ष पहले सन 2003 में आई थी।और उस समय की बाढ़ में नदी से लगभग एक किलो मीटर दूर पेड़ से बंधे हाथी की पानी में डूबकर मौत हो गई थी।शनिवार सुबह मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ को देखकर 2003 में आई बाढ़ की याद करते हुए रोंगटे खड़े हो गए।भीषण बाढ़ का आलम यह था कि सड़कों पर नावे चल रही थी।यूपी एमपी प्रशासन अलर्ट मोड पर था।लेकिन बारिश बंद होते ही दोपहर बाद नदी का जलस्तर धीरे धीरे कम होने प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भी चैन की सांस ली जा रही है।इसी बीच सतना जिला कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस और पुलिस अधिकारी आशुतोष गुप्ता द्वारा भी चित्रकूट पहुंचकर हालातों का जायजा लिया गया।साथ ही मातहत अधिकारियों को राहत कार्य शुरु करने के निर्देश दिए गए।कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस द्वारा जानकारी देते हुए कहा गया है कि बाढ़ का पानी खतरे के निशान से काफी ऊपर जाकर स्थानीय लोगों के घरों और दुकानों में भर गया है।प्रशासन द्वारा प्रमुख रुप से खाना,पानी और रुकने के इंतजामों की व्यवस्था की जा रही है।साथ ही बाढ़ के कारण जिन लोगों का नुकसान हुआ है,उसके सर्वे के लिए एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व विभाग एवं नगर परिषद के द्वारा आंकलन कर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *