October 30, 2026

4 विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ का प्रशिक्षण प्रारंभ

1 min read
Spread the love

सतना – मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार आयोग द्वारा बूथ लेवल आफीसर्स के लिए राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र स्तर पर बीएलओ का प्रशिक्षण 7 जुलाई से प्रारंभ किया जाकर 17 जुलाई तक पूरा किया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देशन में सतना और मैहर जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों 61 चित्रकूट, 63 सतना, 64 नागौद और 65 मैहर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण 7 जुलाई को प्रारंभ किया गया। एसडीएम और रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा के निर्देशन में आयोजित इन प्रशिक्षण सत्रों में बीएलओ को त्रुटि रहित फोटो निर्वाचक नामावली तैयार करने सहित मतदाताओं के नाम जोडने, हटाने और संशोधन इत्यादि का प्रशिक्षण दिया गया। बीएलओ द्वारा प्रशिक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.