October 25, 2026

कलेक्टर ने किया बटोही गांव का निरीक्षण

1 min read
Spread the love

सतना – कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस मंगलवार को तहसील मझगवां अंतर्गत नगर पंचायत चित्रकूट के आदिवासी गांव बटोही का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर शासकीय योजनाओं के बारे में जानकारी ली। बटोही गांव में 15-20 घरों की बस्ती में आदिवासियों के घर बने हुए है। कलेक्टर ने सीएमओ चित्रकूट को पात्रतानुसार प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने और जंगल में बसे गांव में प्रकाश की व्यवस्था के लिए सोलर लाइट लगाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के बीआर सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.